फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अशोक अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/आगरा। औद्योगिक संस्था इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहजहांपुर के उद्योगपति अशोक अग्रवाल चुने गए हैं। सोमवार को ताजनगरी के होटल रेडिसन में हुई केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में 21 सदस्यीय कमेटी ने मतदान के जरिए उन्हें चुना। चुनाव अधिकारी और पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने उनके नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

सोमवार को आईआईए की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के 20 सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया, जिसमें से 12 वोट पाकर अशोक अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। उनके मुकाबले में खड़े हुए लखनऊ के मनमोहन अग्रवाल को 8 वोट मिले। शाहजहांपुर में जन्मे अशोक अग्रवाल ने 1987 में विद्या प्लाई एंड बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अपना उद्योग शुरू किया। वह 1998 से आईआईए से जुड़े हुए हैं और इस सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक प्रतिस्पर्धी के माहौल में बढ़ावा देना रहेगा। कोरोना काल में विपरीत स्थिति में एमएसएमई को सहायता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महासचिव अश्वनी खंडेलवाल, राष्ट्रीय सचिव अमर मित्तल, सुनील सिंघल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को बधाई दी। अशोक अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में विपरीत स्थिति में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते एमएसएमई को सहायता देने के लिए हरसंभव प्रयास के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें