शाहजहांपुर। मदनापुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए सपा ने भूपेंद्र सिंह और भाजपा ने महेशपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया था। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह का नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने फाड़ दिया। इसकी वजह से नामांकन कराने से वंचित रह गए।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सपा पदाधिकारियों की ओर से उन्हें सूचना मिली थी कि उनके प्रत्याशी को नामांकन करने से रोका जा रहा है। इस पर वह खुद मौके पर गए थे। मगर वहां पर किसी ने न शिकायत की और न ही कोई वहां पर नामांकन करने के लिए आया। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि ब्लॉक मुख्यालय के पास दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों के समर्थकों में जमकर नोकझोंक हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया था। संवाद