फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतीपुर में ब्लॉक प्रमुख पद का उपचुनाव 19 को, गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जैतीपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने विकास खंड जैतीपुर में ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया। गत वर्ष नवंबर में सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख ईश्वरवती के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई और 19 फरवरी को मतदान होगा। इसी के साथ क्षेत्र पंचायत में प्रमुखी को लेकर भाजपा और सपा के बीच सियासत फिर गरमाने लगी है।
विज्ञापन

सपा नेता सत्येंद्र सिंह यादव की पत्नी ईश्वरवती को ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने के लिए मरेना गांव से बीडीसी एवं भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने 24 अक्तूबर को डीएम को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया था। भाजपा नेता ने 35 बीडीसी सदस्य का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया था। अविश्वास प्रस्ताव पर डीएम ने बहुमत साबित करने के लिए जैतीपुर ब्लॉक कार्यालय में 15 नवंबर को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक के लिए बीडीसी सदस्यों को भेजे गए एजेंडा के साथ नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव के प्रतिवेदन की प्रतिलिपि संलग्न नहीं की गई। इसी चूक का लाभ उठाते हुए ब्लॉक प्रमुख ईश्वरवती इलाहाबाद हाईकोर्ट से बैठक स्थगन का आदेश जारी कराने मेें कामयाब हो गईं। बाद मेें 18 नवंबर को भाजपा नेता राजकुमार सिंह दोबारा 35 बीडीसी सदस्यों के साथ डीएम से मिले थे। डीएम के निर्देश पर दस दिसंबर को बुलाई गई बीडीसी की बैठक मेें ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था और तभी से दोनों गुटों में उपचुनाव कार्यक्रम घोषित होने की प्रतीक्षा हो रही थी।
दो लाख रुपये निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित
निर्वाचन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी तक नामांकन होंगे और 18 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे और 19 फरवरी को 11 बजे से शाम तीन बजे के बीच मतदान होगा। खंड विकास अधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह यादव के अनुसार प्रत्याशी अधिकतम दो लाख रुपये निर्वाचन व्यय कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें