फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक : गर्डर रखने का आज से होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्य को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों को रोजा से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज को बनाने की मांग चल रही थी। अमृत भारत योजना में ओवरब्रिज को शामिल किया गया है। इसके लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद एस्केलेटर व लिफ्ट लगाई जाएगी। पुल पर गर्डर लगाने के लिए शनिवार को ब्लॉक लेकर कार्य कराया जाएगा।
लाइन नंबर छह व सात पर गर्डर रखे जाने के चलते दोपहर 12:55 से 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। पावर ब्लॉक को ऐसे तय किया गया है कि सारी एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाल दिया जाए। इस अवधि में 55059 व 55060 सीतापुर-शाहजहांपुर, 54327 व 54329 को रोजा से चलाया जाएगा। इसी तरह 54337 लखनऊ शाहजहांपुर पैसेंजर को बालामऊ से चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें