फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के आशीर्वाद से बनता है सुख-शांति का वातावरण : आचार्य

Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में  आचार्य सुशील बलूनी की कथा सुनते श्रोता। स्रोत मीडिया प्रभारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल में चल रहे छह दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को रोजाना सुबह जल्दी उठना चाहिए। इसके बाद बाबा, दादी, पिता, मां और बड़ों के चरणस्पर्श करते हुए उनका नमन करना चाहिए। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन

आचार्य ने सत्संग की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सत्संग में जाने से पुण्य की प्राप्ति होती है और ज्ञान चक्षु खुलते हैं। आचार्य ने वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि 64 पद वास्तु, वास्तु विन्यास, घर के कोणों और दिशाओं में किन ग्रहों और देवों का वास है और वहां किन कक्षों को परिवार के किन सदस्यों को रखें, इस पर जानकारी दी।
बजाज पब्लिक स्कूल की छात्राओं सुहानी, कवलीन, सुखमन, आराध्या, दोनेरिया, अर्चिता, शिवि, प्रतिज्ञा ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कथा के दौरान विधायक चेतराम, यूनिट हेड आरबी खोखर, पावर प्लांट के यूनिट हेड समीर कुमार सावंत, शारदा खोखर, रश्मि रेखा सावंत, विद्या त्रिपाठी, सोनिया वर्मा, प्रीति शर्मा, साहिबा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें