शाहजहांपुर। मोहल्ला बिजलीपुरा में सपा की बैठक में एसआईआर का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष ने बूथों पर बीएलए व बूथ प्रभारियों को वोटर लिस्ट को चेक कर सही कराने के लिए कहा है।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। नए वोट बनवाने का काम भी करें। कहा कि ड्राफ्ट रोल की दो कॉपियां राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा में सभी बीएलए व बूथ प्रभारी अपनी जिम्मेदारी को समझकर मतदाता सूची का सत्यापन पूरी तरह कर लें।
जिन मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। उनके फाॅर्म नंबर-6 भरवाकर या ऑनलाइन भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाएं। पूर्व विधायक अवधेश वर्मा ने यूरिया उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, सैयद रिजवान अहमद, रामसूरत यादव, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।