फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: भाभी को गर्म चिमटे से दागकर मारने वाले तांत्रिक का गुरु गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 18 Mar 2021 02:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
शाहजहांपुर पुलिस ने तांत्रिक दुर्वेश के गुरु देवधर को गिरफ्तार करके बुधवार को जेल भेज दिया। पुवायां इलाके के गांव कहमारा निवासी तांत्रिक दुर्वेश ने चुड़ैल भगाने के बहाने अपनी भाभी शारदा देवी को गर्म चिमटे से दाग दिया था। 
विज्ञापन


इससे 27 फरवरी की रात शारदा देवी की मौत हो गई थी। 28 फरवरी को इस मामले की जानकारी होने के बाद शारदा देवी के भाई जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा इलाके के ग्राम मार निवासी मुनीश कुमार ने शारदा देवी के पति सर्वेश कुमार, देवर दुर्वेश, मुनीश और ससुर बटेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक शारदा देवी के संतान नहीं थी। दुर्वेश ने संतान न होने की वजह शारदा पर चुड़ैल का साया होना बताया था। दुर्वेश सीतापुर के तांत्रिक देवधर से तंत्रमंत्र सीखकर आया था। उसी के कहने पर दुर्वेश ने गर्म चिमटे से शारदा को दागा था। 
विज्ञापन


पुलिस तांत्रिक दुर्वेश, शारदा के पति सर्वेश और ससुर बटेश्वर को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी थी। दुर्वेश के गुरु सीतापुर के थाना पिसावां के गांव सेजकलां निवासी देवधर की तलाश थी, जिसे मंगलवार रात पुलिस ने दबोच लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें