फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वार्ता के बाद भाकियू का धरना 32वें दिन समाप्त

विज्ञापन
पुवायां में धरना स्थल पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव से वार्ता करते एसडीएम। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना शनिवार को एसडीएम से वार्ता के बाद 32वें दिन समाप्त हो गया। एसडीएम ने राजस्व से जुड़ी कुछ समस्याओं का समाधान होने और शेष मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। पुलिस संबंधी शिकायतों पर सीओ ने तीन दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने 28 जुलाई से मोहम्मदी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर धरना शुरू किया था। शनिवार को एसडीएम सदानंद सरोज धरनास्थल पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव से वार्ता की। एसडीएम ने बताया कि राजस्व संबंधी कुछ समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। शेष मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराया जाएगा।
पुलिस से संबंधित शिकायतों को लेकर एसडीएम ने फोन पर सीओ से बात कराई। सीओ ने तीन दिन में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।आश्वासन के बाद जिलाध्यक्ष ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। अनिल सिंह यादव ने कहा कि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू फिर से धरना शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें