फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम, एसपी के नाम ज्ञापन देने के बाद धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से डीएम और एसपी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार और सीओ को देने के बाद मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पदाधिकारियों का आरोप है कि अधिकारी समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में गांव रसूलपुर गढि़या में खलिहान की जमीन पर कब्जा कराने में लिप्त राजस्वकर्मी पर कार्रवाई करने, यूरिया निर्धारित रेट पर दिलाने और यूरिया के साथ जिंक देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने, बंडा के गांव पड़रिया दलेलपुर के किसान इतवारीलाल से ठगी करने वालों पर कार्रवाई करने आदि मांगे की गई है।
जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि पहले भी अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। इस कारण बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु किया गया है। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह, राशीराम वर्मा, रामजी शर्मा, बलवीर सिंह, हेतराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें