फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने समस्याओं को लेकर ब्लाक में प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2015 11:21 PM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की जिलाध्यक्ष तारा यादव के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। ब्लाक में मौजूद अकेले एडीओ एसटी रामपाल किसानों के उग्र तेवर देख मौके से खिसक गए। ब्लाक में किसी कर्मचारी के मौजूद नहीं होने पर जिलाध्यक्ष ने चौकीदार को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्याओं का निदान नहीं होने पर 15 जुलाई को उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में पंचायत को संबोधित करती हुईं यूनियन की जिलाध्यक्ष तारा यादव ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर झूठी वाहवाही लूट रही है। किसान बाढ़ से बचाव और अतिवृष्टि से हुई फसल नुकसान का मुआवजा पाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं हैं।
ज्ञापन में बाढ़ से बचाव को रामगंगा तटबंध निर्माण, अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा, ग्राम पंचायत जरीनपुर में कई माह से राशन वितरण नहीं होने, अपात्रों को समाजवादी पेंशन दिए जाने आदि की जांच करवाने के साथ ही जरीनपुर ग्राम पंचायत के मजरा गोकुल नगला में खड़ंजा डलवाने की मांग की गई है। पंचायत को कलान ब्लाक अध्यक्ष बालकराम वर्मा, उदयवीर सिंह यादव, ओमपाल शर्मा, रामकिशोर शर्मा, पिंकी सिंह, किरन देवी, बेबी, नन्हीं देवी, कुसुमलता, बृजेश, अमित, सुभाष, सुखपाल, जयराखन, चंद्रपाल, संदीप आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें