फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मांगों को लेकर हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कांट।
विज्ञापन
जाम लगा दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नायब तहसीलदार और पुलिस के समझाने पर खुला जाम
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर ढाई बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताआें को समझाकर मामला शांत करा दिया। नायब तहसीलदार ने जाम स्थल पर पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने के सामने एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताआें ने अपनी मांगों लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर ढाई बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनकी एक कार्यकर्ता का कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र का नक्शा दिलाने तथा कुर्रियां कलां में एक बैंक में मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांगें शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस मौके पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर जाम खोल दिया गया। जाम करीब एक घंटे लगा रहा। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नारेबाजी और जाम लगाने वालों में यूनियन के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, राकेश कुमार, बिंदू सिंह, मुन्नी देवी, विमला देवी, राजकुमारी, गौरी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें