फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने चीनी मिल गेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2016 09:02 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चार सूत्रीय मांगं को लेकर भाकियू (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डालमिया चीनी मिल गेट का आवागमन ठप कर जमकर प्रदर्शन किए जाने के बाद मिल के महाप्रबंधक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मिल का चार घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मंडल उपाध्यक्ष डा. जयेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, जिला सचिव नवी हसन कादरी, निगोही ब्लाक अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, संजीव अवस्थी, सिंधौली ब्लाक अध्यक्ष शिवसरनलाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता गिरगिचा स्थित डालमिया चीनी मिल गेट पर जा पहुंचे और चीनी मिल का मुख्य गेट बद कर यहां जमकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने कहा कि 50 रुपये प्रति क्विंटल की गई कटौती किसानों को वापस किये जाने, जिन किसानों की पर्ची जारी नहीं की गई उन्हें अविलंब पर्ची जारी किए जाने, किसानों को प्रेश मेड मुफ्त दिए जाने, कोराजीन पर 50 प्रतिशत छूट दिये जाने की बात कही। डालमिया चीनी मिल गेट पर आए मिल के महाप्रबंधक रणधीर सिंह को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मिल गेट पर वाहनों का आवागमन लगभग 10 बजे से लेकर दो बजे तक ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें