फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीओ को भाकियू कार्यकर्ताओं ने छह घंटे तक बनाए रखा बंधक

विज्ञापन
निगोही में विद्युत उपकेंद्र के बाहर धरने पर बैठे भाकियू पदा​धिकारियों ने एसडीओ को अपने साथ बैठा
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। संडा खास का नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र शनिवार को चालू नहीं हो पाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपकेंद्र के बाहर नवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। इस दौरान कार्य की प्रगति का ब्योरा देने पहुंचे विद्युत निगम के एसडीओ ग्रामीण सत्यप्रकाश सिंह को नाराज कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया और अनशनस्थल पर कुर्सी डालकर उन्हें वहां छह घंटे तक जबरन बैठाए रखा। शाम सात बजे एसडीओ को जाने दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में नौ दिन से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। शनिवार को मंडल महासचिव के साथ कई कार्यकर्ता अनशन पर डटे रहे। दोपहर करीब एक बजे एसडीओ ग्रामीण उपकेंद्र चालू करने के बारे में अब तक हुई कार्य की प्रगति से अवगत कराने के लिए अनशन के पंडाल में पहुंचे तो नाराज कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर यह कहते हुए बंधक बना लिया कि जब तक नया उपकेंद्र चालू करके नई लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होगी, उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा।
एसडीओ ने बीच में उठने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां डाली गई कुर्सी पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया। शाम छह के बाद तक एसडीओ को वहीं बैठे रहना पड़ा। एसडीओ सत्य प्रकाश सिंह को छह घंटे बाद शाम सात बजे तब छोड़ा, जब संडा खास उपकेंद्र की नई लाइन डालने का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन

बंधनमुक्त होकर संडा खास उपकेंद्र रवाना होने से पहले एसडीओ ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह लाइन चालू कराने जा रहे हैं और इस काम मे कोई बाधा आने पर वह स्वयं उनके बीच दोबारा आ जाएंगे।

-
किसी को उसकी बगैर मर्जी के बैठाए रखना ठीक बात नहीं है। इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। जो भी होगा, वह जल्द सामने आ जाएगा।
-सत्यप्रकाश, एसडीओ

संडा खास में 33 केवीए क्षमता का नया उपकेंद्र विद्युत निगम के निर्माण खंड की बरेली इकाई ने कराया है। नवनिर्मित उपकेंद्र निर्माण से अभी मेरे वितरण खंड को हस्तांतरित नहीं किया गया है। इसके बावजूद भाकियू की मांग पर उपकेंद्र चालू कराने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
-प्रमोद राजपूत, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, शाहजहांपुर
-
संडा खास उपकेंद्र की नई लाइन डालने का कुछ किसानों ने विरोध किया था और इसी वजह से नए उपकेंद्र को चालू करने में देरी हुई। हालांकि, अब सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और दो दिन के अंदर नए उपकेंद्र से बिना ट्रिपिंग के बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन

-अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत माध्यमिक कार्य खंड, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें