फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरकारी धान खरीद केंद्र शुरू नहीं होने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां क्षेत्र में हो चुकी धान की 80 प्रतिशत कटाई, जिले भर में आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द केंद्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। ज्ञापन देकर बताया कि पुवायां तहसील क्षेत्र में धान की 80 प्रतिशत कटाई हो चुकी है और आलू बोने की तैयारी चल रही है। धान की अगैती खेती देखते हुए तहसील में 15 सितंबर से ही धान खरीद केंद्र खोले जाने चाहिए थे। 10 अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसानों के सामने 19 सौ से दो हजार में धान को राइस मिलों पर बेचने की मजबूरी होगी। ज्ञापन देने के समय श्रीकृष्ण जाटव, मोहम्मद यासीन, सुखदेव सिंह खिंडा, कप्तान सिंह, जरनैल सिंह, खान सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें