फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वादाखिलाफी के खिलाफ भाकिमयू का प्रदर्शन

Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन करते
विज्ञापन
तिलहर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। इससे पहले बैठक में 13 फरवरी को दिल्ली में आंदोलन के लिए कूच करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव ने कहा कि तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में लगभग 13 महीने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली में धरना दिया गया था, जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि इन कानूनों को वापस लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में दोबारा दिल्ली घेराव के लिए 13 फरवरी को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह यादव, तहसील उपाध्यक्ष राम रहीम, अनिल कुमार वर्मा, राजेश सिंह, अजीत कुमार, पं. भवानी प्रसाद, हाकिम सिंह यादव, जयवीर सिंह, नेत्रपाल मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें