फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर सामने आया छुट्टा पशु, कार पलटने से छात्र की मौत

Sun, 11 Feb 2024 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ हाईवे पर सामने अचानक छुट्टा पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में शहर निवासी जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली के छात्र की मौत हो गई। जबकि, कार चला रहा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी सायम नईम दिल्ली में बीबीए फाइनल ईयर के छात्र थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद तीन दिन पहले वह घर लौटे थे। शनिवार रात वह अपने बचपन के दोस्त मोहम्मद जैद निवासी खलीलशर्की के साथ कार से बरेली मोड़ पर स्थित होटल में खाना खाने के लिए निकले थे। कार को जैद चला रहा था। परिजन के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गोवंश आ गया। वहीं, एक तरह साइकिल सवार जा रहा था। उसे बचाने के चक्कर में कार खन्नौत नदी के पुल के पास डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार आवाज होने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कार को सीधा करने के बाद घायलों को निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सायम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अजीजगंज चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एक साथ पढ़े थे जैद और नईम
-खलीलशर्की निवासी जैद और सायम नईम बचपन के दोस्त थे। दोनों की प्रारंभिक शिक्षा झंडा कलां स्थित डाॅन एंड डोना कॉन्वेंट स्कूल में हुई थी। इसके बाद सायम दिल्ली पढ़ने चले गए। घर आने पर दोनों साथ में रहते थे।
विज्ञापन

-
एमबीए में चयन के लिए आया था कॉल लेटर
-सायम नईम पढ़ने में काफी होनहार था। वह बीबीए करने के साथ कॅरिअर को लेकर काफी चितिंत रहता था। एमबीए की पढ़ाई के लिए साइम का चयन आईआईएम काशीपुर, उत्तराखंड के लिए हुआ था। इस संबंध में उसके पास कॉल लेटर भी आ गया था। मृतक के भाई अरहम नईम ने बताया कि कॉल लेटर आने पर परिवार के लोग भी काफी खुश थे, लेकिन उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया।
-
पिता का तीन साल पहले हो चुका इंतकाल
-सायम के पिता मोहम्मद सईद का 2020 में इंतकाल हो चुका है। अब सायम की मौत से मां सबीहा नईम और भाई अरहम नईम के आंसू नहीं थम रहे हैं। सायम कांग्रेस के युवा नेता अनस इकबाल के चचेरे भाई हैं। अनस की मां महापौर का चुनाव लड़ी थीं। सायम की मौत की सूचना पर कांग्रेस नेता अदीब अहमद, गौरव त्रिपाठी, फुरकान कुरैशी समेत तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

शाहजहांपुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें