फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की दरें बढ़ाने पर भड़के भाजपाई

Fri, 26 Jun 2015 08:35 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरें बढ़ाए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके बिजली महंगी करने का विरोध किया। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेने के साथ ही अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष फिरासत अली खां ने कहा कि हाल ही में सरकार ने गरीबों को दो हजार रुपये शुल्क पर कनेक्शन दिए। गरीब जनता इतनी जल्दी मालदार नहीं हो गई कि महंगाई के दौर में बिजली का बढ़ा बोझ सहन कर सके। सरकार एक ओर कटौती करके बिजली के लिए तरसा रही है, वहीं जन सामान्य पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ लादने की तैयारी कर रही। इसे किसी दशा में सहन नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन में बिजली मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव वापस लिए जाने, बिजली सप्लाई के घंटे बढ़ाने, रोजा पॉवर सब स्टेशन से जुड़े शहर के मोहल्ला दलेलगंज, चमकनी, गाड़ीपुरा, ख्वाजा फिरोज, गढ़ी गाड़ीपुरा आदि में बिजली सप्लाई सुधारे जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन मबहार अहमद, गुफरान खां, अलीम, जाहिद, कामरान खां, सलाउद्दीन अंसारी, शाहनूर खां, अफरोज शाह, अफजल कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


नगरों में आज से लगेंगे बिजली मीटर
शाहजहांपुर। नगरीय इलाकों में बिजली के नए कनेक्शनों पर पॉवर कारपोरेशन शनिवार से मीटर लगाने का अभियान शुरू करेगा। पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन ग्रामीण अशोक सुंदरम ने बताया कि पुवायां, जलालाबाद और तिलहर तहसील मुख्यालय सहित कांट, कटरा, खुदागंज, बंडा, खुटार आदि नगरीय क्षेत्रों में नए जारी कनेक्शनों पर मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने इस काम में जन सामान्य से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मीटर लगाने का विरोध करने पर संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन काटकर केबिल जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें