फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न समस्या पर भड़के भाजपाई

Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते भाजपाई।
विज्ञापन
भाजपा ने राशनकार्ड बनाने और वितरण करने में भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कलक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए खन्ना ने कहा कि उपभोक्ताओं को राशनकार्ड नहीं बांटे जाने से उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल रहा है, जिससे गरीब, मजदूर, बेसहारा महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि सपा सरकार केंद्र सरकार की संवेदनशील योजनाओं को ध्वस्त करना चाहती है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दो लाख तक की आय वाले उपभोक्ताओं को तत्काल बीपीएल कार्ड वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यदि राशनकार्ड वितरण पारदर्शिता के साथ शुरू नहीं किया गया तो पार्टी आक्रामक विरोध प्रदर्शन को विवश होगी। खन्ना ने कहा कि सपा शासन में कानून व्यवस्था दिनोंदिन खराब होती जा रही है। पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले रोज सामने आ रहे हैं, जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन सुरक्षित कैसे रह सकता है। धरना-प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, अनुज गुप्ता, अंशुल सिंह चौहान, सुरेंद्र वर्मा, रशीद कुरैशी, संतोश शुक्ला, संजीव गुप्ता, जोगेंद्र वर्मा, अतुल अग्निहोत्री, रागिनी सिंह चौहान, मंजुला बाथम, मुकेश राठौर, संजय गुप्ता, राम सनेही, शेखर, अमित मिश्रा, वेद प्रकाश मौर्या, अरविंद राजपाल, आलोक अग्निहोत्री, सुचित सेठ, अशोक मिश्रा, छंगेलाल राठौर, अशफाक कादरी, सुबोध मिश्रा, बालकृष्ण रस्तोगी, रमेश कश्यप आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

ज्ञापन में शामिल थे ये मुद्दे 
दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले सभी परिवारों को तत्काल राशनकार्ड जारी किए जाएं।
दस माह से सस्ता गल्ला लेने से वंचित लोगों को गल्ला दिलवाने की व्यवस्था की जाए।
राशनकार्डों की पात्रता सूची सार्वजनिक की जाए।
राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया चालू की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें