फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर भाजपा विधायक के पति पर ताना तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ.राम सिंह कुशवाहा पर युवकाें ने आखत डालने जाते समय तमंचा तान दिया। उनके साथ के लोगाें ने किसी तरह उन्हें बचाया। विधायक ने पूर्व विधायक रोशन लाल के समर्थकों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सलोना कुशवाहा ने बताया कि उनके पति सुबह निगोही में अपने समर्थकों के साथ आखत डालने जा रहे थे। तभी चौराहे पर कुछ युवक आए और उनके पति पर तमंचा तान दिया। डॉ.राम सिंह के साथियों ने तमंचा पकड़ लिया। इस बीच आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, लेकिन दोनों किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गए।
विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए। इस मामले में निगोही के इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि विधायक के पति के साथ भी गनर रहता है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती लोकप्रियता से अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। इसलिए उन्हें व परिवार को सत्ता के दम पर परेशान करना चाहती हैं। हमारे ऊपर लगे सारे आरोप निराधार हैं।
-रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें