फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर हुए विवादों में 71 लोग घायल, थाने में दी गईं तहरीर

विज्ञापन
मोहल्ला रोशनगंज में जली बाइक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में 71 लोग घायल हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
डीजे पर गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चाकूबाजी, छह घायल
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला कायस्थान में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और चाकू चलने से छह लोग घायल हो गए। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे होली पर अजय राठौर व सुनील श्रीवास्तव के बीच डीजे पर गीत को बजाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग लागी-डंडे व चाकू लेकर भिड़ गए। इसमें बलिस्टर राठौर का पुत्र अजय राठौर, अर्जुन राठौर, सुरजीत राठौर व उनकी पुत्री शिवांगी घायल हो गए। दूसरे पक्ष में सूरज श्रीवास्तव, उनके पुत्र रजत श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

नाहिल में शराब के नशे में मारपीट, नौ लोगों के खिलाफ दी तहरीर
पुवायां। गांव नाहिल निवासी विवेक मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को युवक शराब के नशे में ब्राह्मण समाज के लोगों को गाली देने लगा। इस विवाद में आरोपी युवक अपने आठ रिश्तेदारों को लेकर घर में घुस आया और पिता मनोज कुमार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस चार लोगों को पकड़ लाई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि एक पक्ष की नौ लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-
होली पर कई जगह चले लाठी-डंडे, 16 घायल
खुटार। मोहल्ला बगियानाथ में बुधवार को किसी बात पर विवाद होने पर मारपीट में आकाश कुमार, गोदावरी, रामनिवास और अनमोल घायल हो गए। मोहल्ला कोट में हुए विवाद में रामलखन घायल हो गए। गांव प्रीतमपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में बिट्टू देवी, राकेश घायल हो गए। गांव मोहलिया वीरान में मारपीट में सरला देवी, मुरारीलाल, प्रमोद कुमार, किशन कुमार, परिमल सिंह, कल्लू घायल हो गए। गांव लुकटहा में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को मना करने हुई मारपीट में नन्हे, वंदन, चंद्रावती सहित कई लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


मारपीट की घटनाओं में 40 से ज्यादा ग्रामीण घायल
निगोही। होली पर क्षेत्र के गांवों में बुधवार को मारपीट की कई घटनाएं हुईं। इनमें लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने से कई महिलाओं समेत 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल हुए लोगों के सीएचसी पहुंचने का सिलसिला बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। सीएसी के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी क अनुसार, कस्बा निवासी काशिफ खां, बब्बन खां, घाटबोझ के मंगली, दुर्जनपुर के अनिल, खेड़ा संडा के कप्तान, मानपुर की प्रिया, कुदिरना के निशांत कबीरपुर के शोभित, आकाश और विनय कुमार, कस्बा निवासी सुंदर, विकास, सुरेश, रचित गुप्ता, प्रिंस गोस्वामी, धर्मेंद्र, लता देवी, विष्णु, रामगोपाल, विशाल, रवि कुमार, रामरानी और रामेश्वर दयाल इलाज कराने पहुंचे।
दोपहर बाद गौरी खेड़ा के कन्हई लाल, परसरा परसरी के रामबरन, जेवां मुकुंदपुर के राहुल और मनकू, सहदेवपुर की अरिहनन देवी, नारायणपुर के सेठपाल, नारायणपुर जेवां के अनूप और विपिन कुमार, बिरासिन के हरिकेश, संडा खास के पिंटू और गौरव, संडाखास करौंदा की मोनी, सोनी और बालक राम, पिपरिया बांसखेड़ा के विकास, खिरिया पश्चिमी के रुद्रप्रताप, सूथा मंझला के सुमित, भटपुरा मिश्र के विनोद कुमार आदि मारपीट में घायल होकर सीएचसी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के करीब एक दर्जन मामलों में एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। संवाद


विवाद के बाद बाइक में लगाई आग
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला रोशनगंज निवासी चेतन मोहल्ले में ही स्थित अपनी ससुराल में होली के अवसर पर रंग खेलने आए थे। ससुराल में साउंड लगाकर गाना बजाया जा रहा था। तभी नशे में धुत कुछ युवक घर के सामने से निकले और जबरन अंदर घुसने लगे। जब चेतन ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने दो राउंड फायर किए और घर के बाहर खड़ी चेतन की बाइक में आग लगा दी। इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें