फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में गए भाजपा विधायक की कार पर हमला, टायर में घुसेड़ी गर्म सरिया

Mon, 14 Apr 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर से भाजपा विधायक डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस की कार पर हमले का मामला सामने आया है। विधायक के मुताबिक वह आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में थे। इसी दौरान किसी ने उनकी कार के टायर में गर्म सरिया घुसेड़ दी।  
विज्ञापन
भाजपा विधायक की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जैतीपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए कटरा विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस की कार पर हमला हो गया। किसी ने उनकी कार के पहिये में सरिया घुसेड़ दी। पुलिस की उपस्थिति में कार पर हुए हमले पर विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने एसपी को कॉल कर पूरा घटनाक्रम बताया। 

विज्ञापन


सोमवार को अकबरपुर नवादा स्थित किसान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस भी शामिल होने को गए थे। इस बीच किसी ने उनकी कार के टायर में सरिया को घुसेड़ दिया गया। 

यह भी पढ़ें- Trains Cancelled: मई के पहले सप्ताह तक सफर होगा मुश्किल, 28 ट्रेनें निरस्त, 14 का मार्ग परिवर्तित; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरिया को गर्म कर घुसाया गया है। कार्यक्रम से लौटे विधायक ने सरिया देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि जैतीपुर पुलिस की मौजूदगी होने के बाद भी कार में सरिया घुसा देना सुरक्षा में बड़ी चूक है। एसपी देहात भांवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि किसी शरारतीतत्व ने कार में सरिया घुसाया है। मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें