फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा, योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने पर जोर

Thu, 08 Oct 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खिरनीबाग मैदान में सेवा संकल्प अभियान में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को जीआईसी खेल मैदान पर विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करना है। कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति के साथ जीआईसी मैदान से शहीद पार्क तक पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। रेसिपी और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेताओं को साड़ी, पोषण पोटली और हेल्थ किट देकर सम्मानित किया गया। 23 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 48 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 32 सहायिकाओं और 32 आशाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया, विधायक अरविंद सिंह, वीर विक्रम प्रिंस, हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें