फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पानी के टैंक में गिरकर हरियाणा में बंडा के युवक की मौत

Thu, 08 Oct 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सुखदेव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बंडा। हरियाणा में रहकर पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहे बंडा क्षेत्र के युवक की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव लालपुर आजादपुर निवासी राजाराम का 25 वर्षीय पुत्र सुखदेव करीब तीन साल से हरियाणा के एसार जिले में रहकर पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहा था। मंगलवार सुबह वह पानी के टैंक के किनारे काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह टैंक में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन देर रात हरियाणा पहुंचे। वहां से शव लेकर बुधवार सुबह गांव लालपुर आजादपुर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही मां सरला देवी और पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें