फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बनाया दंगामुक्त राज्य : दुर्विजय शाक्य

विज्ञापन
शहर के रेती ​स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को रेती स्थित कार्यालय में संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें आगामी सदस्यता अभियान, मन की बात कार्यक्रम और केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि सरकार ने उप्र को दंगामुक्त प्रदेश बनाया है।
विज्ञापन

दुर्विजय शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है और सर्वव्यापी है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने जून में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इनमें विकसित भारत संकल्प सभा, विशेष जनसंपर्क अभियान और योग दिवस शामिल हैं। उन्होंने बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क को मुख्य लक्ष्य बताया। इस अवसर पर एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक वीर विक्रम सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, जिला महामंत्री सौरभ सोमवंशी, सत्येंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें