फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिरियाबाबा मेले में श्रद्धालु उमड़े

विज्ञापन
तिलहर के बिरियाबाबा मेले में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। नगर के बारहा पत्थर सड़क स्थित प्रसिद्ध बिरियाबाबा मेले में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुलिस सुरक्षा में मेले में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। बता दें कि पूर्व में मेले में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंदिर परिसर और मेले के आसपास पुलिस टीम लगातार तैनात रही। पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं को लाइन में लगकर दर्शन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील भी की।
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित तरीके से दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। मेेले में बच्चों ने झूलों और खिलौनों का आनंद लिया। महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें