फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: शाहजहांपुर में भाजपा ने सात बागी नेताओं पर की कार्रवाई, पार्टी से किया निष्कासित

Thu, 04 May 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में निकाय चुनाव के बीच भाजपा ने बागी नेताओं पर कार्रवाई की है। भाजपा ने सात बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।  
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने या फिर दूसरे प्रत्याशियों की मदद करने पर भाजपा ने सात पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें एक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष और एक निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सातों बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव हराने के लिए खुद अथवा अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ाने वाले पार्टी के पदाधिकारियों को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि जलालाबाद नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष मनेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा गंगाराम मिश्रा, अल्हागंज नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश वर्मा, बंडा के मंडल महामंत्री भूषण वीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अच्युतानंद पांडेय, कार्यकर्ता विनय सिंह और आदित्य सिंह को निष्कासित किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा से बगावत कर निर्दलीय लड़ रहे चुनाव 

मनेंद्र गुप्ता जलालाबाद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए टिकट कटने पर निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं। वहीं पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष के लिए टिकट मांग रहे गंगाराम मिश्रा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अल्हागंज नगर पंचायत से राजेश वर्मा भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपनी बहू सुमन वर्मा को चुनाव लड़ा रहे हैं। 

बंडा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए मंडल महामंत्री भूषणवीर सिंह, कार्यकर्ता विनय सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसी पद के लिए मंडल उपाध्यक्ष अच्युतानंद पांडेय के भाई सच्चिदानंद पांडेय चुनावी मैदान में हैं। भाजपा कार्यकर्ता आदित्य सिंह कलान नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अपनी बहन अदिति सिंह को चुनाव लड़ा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें