फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया : अनिल वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सपा में शामिल होने के बाद जलालाबाद पहुंचे अनिल वर्मा का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा के आवास पर हुए कार्यक्रम में अनिल वर्मा व उनके समर्थकों का सपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अनिल वर्मा ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है।
विज्ञापन

बताया कि उनके चाचा स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा सपा सरकार में मंत्री रहे थे। अनिल वर्मा ने कहा कि वह भी लंबे समय तक समाजवादी पार्टी में रहे परंतु बाद में भटककर भाजपा में चले गए थे जहां उनके साथ विश्वासघात किया गया। बोले अब वह पार्टी प्रत्याशी को चुनाव जिताकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। इस मौके पर नीरज कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शकील खां, ग्राम प्रधान उमेश कुशवाहा, महेश कुशवाहा, राजू शुक्ला, मुकेश वर्मा, मो. तारिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें