फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आमजन को भाजपा ही दिला सकती है न्याय’- केशव मौर्य 

Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा शासन में सूबे की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। गुंडों, माफिया और लुटेरों का बोलबाला है। भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी हैं। इसलिए प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनना बहुत जरूरी है, तभी आम जनता को न्याय मिल सकेगा। वह तिलहर विधानसभा के क्षेत्र के निगोही में पार्टी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि वह वोट मांगने नहीं, बल्कि कर्ज के रूप में आमजन का समर्थन मांगने आए हैं। मतदाताओं के समर्थन का कर्ज ब्याज समेत चुकाया जाएगा। सपा के गुंडे या तो प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे या फिर उनकी जगह जेल में होगी। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल पहले से ही पंचर हो चुकी है। उन्होंनेे मुख्यमंत्री अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ, वह आमजनता का क्या होगा। इस बीच मौर्य ने रोशन लाल वर्मा की जीत की हैट्रिक पूरी कराने के लिए भीड़ से संकल्प भी कराया। इससे पूर्व प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा ने भी मतदाताओं से वोट और सपोर्ट की अपील की। जिला महामंत्री हरि प्रकाश वर्मा और देवेंद्र गुप्ता के संयुक्त संचालन में हुई सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने की। इस मौके पर जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी, बलवीर सिंह, श्याम नारायण मिश्र, डीपी सिंह, नवनीत पाठक, गंगाराम मिश्र, अजय प्रजापति, अजय पाल राठौर, संतोष मौर्या, महेंद्र पाल, अभिनव शर्मा, अरुण यादव, पप्पू यादव, अशर्फी लाल राठौर, दुर्गेश गुप्ता, संजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, राम नारायण मिश्र, वेदपाल मौर्या, सत्यपाल गंगवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें