फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मृत कौए के शव को भेजा आईवीआरआई

विज्ञापन
बंडा में कौए के शव को आईवीआरआई भेजने के लिए सील करते पशु अस्पताल के कर्मचारी। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा। एक कौए के बंडा के बिजली उप केंद्र परिसर में तड़पकर दम तोड़ देने की खबर छपने के बाद वनकर्मियों की नींद टूटी है। टीम ने कौए के शव को सील कर आईवीआरआई बरेली भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 जनवरी को एक कौआ बिजली उप केंद्र परिसर में आ गिरा था और कुछ ही देर में उसने तड़पकर दम तोड़ दिया था। बर्ड फ्लू की आशंका में कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पशु अस्पताल के प्रभारी को दी, लेकिन उन्होंने मामला वन विभाग से संबंधित बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था। रेंजर ने भी टीम भेजने की बात कही लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अमर उजाला में शुक्रवार को खबर छपने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
वन विभाग की टीम ने मृत कौए के शव को बंडा के पशु अस्पताल पहुंचाया। पशु अस्पताल में डॉ. रविंद्र कुमार ने कौए के शव को सील कर जांच के लिए आईवीआरआई भेजा है।
विज्ञापन

आईवीआरआई कर चुकी है मना, कैसे होगी जांच
पुवायां। केंद्रीय पशु चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में केवल जिंदा पक्षियों के सैंपल जांचने की व्यवस्था है। मरे हुए पक्षियों के नमूने की जांच भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएडी) में है। ऐसे में बंडा से आईवीआरआई भेजे गए मृत कौए की जांच कैसे होगी? यह बड़ा सवाल है।
कौए के मरने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने कौए के शव को पशु अस्पताल पहुंचाया है। पशुपालन विभाग कौए के शव को जांच के लिए जहां भेजेगा, वहीं उसकी जांच की जाएगी। -आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें