परौर। कौमी गांव में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही गांव के संजीव की छह वर्षीय पुत्री रोशनी की पशु चिकित्सा विभाग के एक वाहन से दबकर मौत हो गई। यह वाहन पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान कार्य में इस्तेमाल हो रहा है।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मिर्जापुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सहदीप का कहना है कि जिस वाहन से हादसा हुआ है वह निजी है, उसका पशु चिकित्सा विभाग से कोई सरोकार नहीं है। संवाद