शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चारखंभा में थाना सदर बाजार क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी निवासी निजामुल की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ देर में बाइक आग का गोला बन गई।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे हुई घटना में बाइक पर परिवार भी सवार होने की बात सामने आई है। हालांकि, परिवार सुरक्षित बच गया। आग लगने से कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने बताया कि सूचना आने पर दमकल यूनिट को मौके पर भेजकर आग बुझा दी गई थी। संवाद