फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर बाइक से स्टंट, दो पकड़े

विज्ञापन
जलालाबाद में हवाई पट्टी पर स्टंट करते बाइक सवार। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनी हवाई पट्टी पर बाइक से स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बाइक समेत दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार अलग-अलग रेसर बाइक पर सवार युवक हवाई पट्टी पर स्टंट करते हुए तेज रफ्तार दौड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई। शाम को पुलिस नगर निवासी एक युवक के अलावा पल्हरई गांव से एक युवक को बाइक समेत पकड़कर कोतवाली ले आई।
पूछताछ में आरोपियों ने बाइक से स्टंट करने की बात स्वीकार की है। इंस्पेक्टर अपराध रवि कुमार ने बताया कि दो युवकों को बाइक समेत पकड़ा गया है। दोनों बाइक का चालान काटा गया है अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। बता दें कि दो मई को गंगा एक्सप्रेसवे की इसी हवाई पट्टी पर विभिन्न तरह के लड़ाकू विमानों का दिन और रात के समय लैंडिंग का अभ्यास कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें