फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर मांझे से बाइक सवार युवक की गर्दन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा / तिलहर। होली मिलकर तिलहर में शुक्रवार को दोपहर बाइक से घर लौट रहे बाजपुर कुमरखा गांव के रामलड़ैते लखनऊ-दिल्ली हाईवे के सरऊ नाले वाले ओवरब्रिज पर गर्दन में मांझा फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मांझा फंसने से रामलड़ैते की गर्दन का काफी हिस्सा कट गया और वह लहूलहान हो गए। उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे गांव के अनिल कुमार ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां उन्हें उपचार देने के बाद डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि खून से सन जाने के कारण मांझा चाइनीज था या सामान्य, यह कहना मुश्किल है। मांझे की सख्ती से इसके चाइनीज होने का अनुमान है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. फैजान खां ने बताया कि रामलड़ैते की गर्दन में फंसा मांझा निकाल दिया गया है, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तिलहर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें