फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल

Thu, 15 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्रुखाबाद रोड पर याकूबपुर चौराहा के पास बुधवार देर शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जलालाबाद के गांव नौगवां निवासी 33 वर्षीय अवनीश वाल्मीकि बाइक से अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय वीरेंद्र के साथ बुधवार देर शाम जलालाबाद से गांव लौट रहा था। रात लगभग आठ बजे बाइक याकूबपुर चौराहा से थोड़ा आगे फर्रुखाबाद रोड पर वर्मा ढाबे के पास पहुंची, तभी ओवरटेक कर रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे बाइक पर पीछे बैठा अवनीश सड़क की तरफ गिर गया और फिर ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र दूसरी तरफ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। अवनीश के तीन बच्चे हैं। इनमें अनीस पांच वर्ष, चांदनी तीन वर्ष, मनीषा एक वर्ष की है। पत्नी राधा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें