शाहजहांपुर के पोस्टमार्टम हाउस बैठे कटरा निवासी मृतक ओमवीर शर्मा के परिजन
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कटरा थाना क्षेत्र के गांव भुसौरी निवासी ओमवीर शर्मा (26) की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। कंटीले तारों की चपेट में आने से घायल ओमवीर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
ओमवीर अपने मामा की शादी में बंडा के पिपरिया घासी गांव गया था। शादी के बाद गांव में ही ससुराल लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह खेतों में लगे कंटीले तारों की चपेट में आ गया। उसकी जांघ में गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। ओमवीर शर्मा के भाई रामू शर्मा का आरोप है कि बंडा के अस्पताल में डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के बारे में परिजन को नहीं बताया। अधिक खून बहने के कारण ओमवीर की मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी मालती शर्मा, दस वर्ष की बेटी सोलंकी, आठ वर्षीय बेटा देव का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद