फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराई बाइक, किसान की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। जन्यूरी गांव के पास मंगलवार शाम अचानक सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में निगोही थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा बझेड़ी निवासी बाइक सवार सुनील कुमार (55) की मौत हो गई। उनकी पत्नी सविता घायल हो गईं।
विज्ञापन

सुनील कुमार पत्नी के साथ कांट थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर अपने साढ़ू हृदय अवस्थी के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। वापसी में तिलहर-निगोही मार्ग पर क्षेत्र के जन्यूरी गांव के पास हुए हादसा गया। जिसमें सुनील की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। अवनीश ने बताया कि भाई के बेटे शिवम और सत्यम निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि सांड़ से बाइक टकराने से सुनील की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें