फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल में बड़ा नुकसान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान भीगते हुए पैदल घर जाती महिला। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
पुवायां/खुटार। बृहस्पतिवार सुबह बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, तिल्ली आदि की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण आलू की खुदाई और खेत से आलू का उठान भी प्रभावित हुआ है। खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव सिरखिड़ी, बसखेड़ा, नगरिया, बेहटा, उमरिया आदि में ओलावृष्टि शुरू हो गई। बिना बारिश के सूखे ओले गिरने से किसान परेशान हो उठे। पुवायां कसबे में ओलावृष्टि नहीं हुई। यहां हल्की बारिश हुई। पुवायां क्षेत्र में ओले गिरने के दस मिनट बाद खुटार क्षेत्र में भी ओलावृष्टि शुरू हो गई। खुटार, नरौठा, कढ़ैया, सरेली, सीतापुर, सहारू सहित कई गांवों में ओले गिरने के बाद बारिश भी हुई। काफी बड़े साइज के ओले गिरने से सरसों, तिल्ली आदि की फसल में काफी नुकसान हुआ है। ओले गिरने के कारण ठंड भी बढ़ गई है।
दिन में भी कई बार बारिश होती रही। इससे भी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों ने बताया कि ओले गिरने और बारिश होने से आलू की खुदाई का काम रूक गया है। पुवायां तहसील में बड़े क्षेत्रफल में आलू की खेती होती है और इन दिनों आलू की खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। खेत गीले होने के कारण खुदा पड़ा आलू भी उठाने में बड़ी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

पुवायां में ऐसा बादल छाया...कि दिन में रात हो गई
पुवायां। बृहस्पतिवार की सुबह बादल होने के बाद ओलावृष्टि हुई। इसके बाद मामूली बूंदाबांदी के बाद लगा कि सूरज निकल आएगा और मौसम खुल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद दो बजे आसमान में घनघोर बादल छाने के बाद दिन में रात जैसा नजारा लगने लगा और सड़कों पर चालक वाहनों की लाइटें जलाकर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें