हनुमत धाम पर आरएसएस की ओर से आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में मौजूद महिलाएं। संवाद
- फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। विसरात घाट स्थित हनुमत धाम पर आरएसएस की ओर से शनिवार शाम सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हनुमान भक्त मौजूद रहे। सभी भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। तत्पश्चात हनुमान जी की आरती की गई। इसमें भक्तों ने जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंजीत, विशेष, राहुल, सोनी, अंतिमा, रागिनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद