फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमित की उम्दा बल्लेबाजी से भांवी की टीम फाइनल में

Sat, 25 May 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रूहाब देव को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार देते डाॅ. सुरजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भांवी इलेवन के खिलाड़ी उमित की उम्दा बल्लेबाजी के बूते भांवी इलेवन की टीम ने ऑल सीजन पिपरिया मजरा को दो विकेट से हराकर गांव अजोधापुर में चल रहे शहीद सारज सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ऑल सीजन पिपरिया मजरा के कप्तान रविंद्र सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खाकर 100 रन ही बना सकी। रूहाब देव ने 35 रन बनाए। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। भांवी इलेवन की ओर से चरनजीत सिंह और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी भांवी इलेवन की टीम ने 13.2 ओवर में आठ विकेट पर 102 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उमित ने 35 रन बनाए। रूहाब देव ने तीन और फरदीन ने दो विकेट लिए। रूहाब देव को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार डाॅ. सुरजीत सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच में अंपायरिंग ओमकार सिंह, कुलदीप सिंह ने की। कमेंट्री मनी बाजवा, दलजीत सिंह और स्कोरिंग लाली सरपंच, दिलबाग सिंह चीमा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें