फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में जारी रहा भाकियू का धरना, वार्ता करने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

विज्ञापन
पुवायां के डाक बंगला परिसर में चौथे दिन भी धरने पर बैठे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। स्रोत : 
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए भाकियू भानु गुट का डाक बंगला में चल रहा धरना चौथे दिन और भाकियू राष्ट्रवादी गुट का मंडी किसान भवन में चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को कोई अधिकारी धरनास्थल पर किसानों से वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पुवायां तहसील प्रशासन के अधिकारी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। उन्हें किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। दूसरे दिन नायब तहसीलदार वार्ता करने के लिए आए थे और बिना समस्याओं का समाधान कराए धरना समाप्त कराने की बात कह रहे थे। किसानों ने मना कर दिया था।
इसके बाद से किसी अधिकारी ने सुध लेने की जरूरत नहीं समझी है। चौथे दिन धरनास्थल पर बलवीर सिंह यादव, बनबारी लाल, मानदाता, पुनीत कुमार, सुधीर कुमार आदि किसान बैठे।
विज्ञापन

भाकियू मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं का सात अक्तूबर से मंडी के किसान भवन में शुरू हुआ धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि तीन दिन बीतने के बाद भी तहसील के किसी अधिकारी ने सुध लेने की जरूरत नहीं समझी है। अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना ही नहीं चाहते हैं। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि धरना दे रहे किसानों से लगातार बात की जाती है। किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें