फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
पुवायां मंडी परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट का मंडी समिति परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 39वें दिन भी जारी रहा। काफी समय से धरना चलने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने से किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा है। किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित समस्याओं का समाधान हो गया है, लेकिन राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार रुचि नहीं ले रहे हैं। तमाम किसान खेती संबंधी कामों को छोड़कर 39 दिन से धरने पर बैठे हैं। अधिकारियों की घोर लापरवाही से किसान परेशान हो चले हैं और अब आंदोलन को तेज करने का समय आ गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की बड़ी पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में निर्णय लेकर एसडीएम कार्यालय का घोराव किया जाएगा और किसान पैदल ही जिला मुख्यालय रवाना होंगे। आंदोलन को जिले भर में तेज किया गया जाएगा। इस बीच कोई घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी एसडीएम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें