फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
पुवायां में तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने पुवायां में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चित्रा निर्वाल को सौंपा।
विज्ञापन

पुवायां के मोहम्मदी रोड से निकाली गई तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में भारी संख्या में किसान पैदल, ट्रैक्टर और चार पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। यात्रा के समापन पर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में अमेरिका के टैरिफ का विरोध करने, राष्ट्रीय सहकारी नीति का विरोध करने, कर्ज माफ करने, बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध करने, स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने, पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति अस्वीकार करने, पुराने ट्रैक्टर पर प्रतिबंध नहीं लगाने आदि मांगे की गई हैं।

जिलाधिकारी को संबोधित एक अन्य ज्ञापन में यूरिया खाद की कमी को दूर कराने, रोस्टर के अनुसार बिजली देने, फार्म हाउसों को घरेलू लाइन से जोड़ने, पशुओं को गोशाला भिजवाने, धर्मंगदापुर में मोहम्मदी रोड से रामपाल के मकान तक रास्ता बनवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के समय अजीत सिंह, श्रीकृष्ण जाटव, सुखदेव सिंह खिंडा, वीरेंद्र शर्मा, विनोद कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिलहर में भी निकाली गईं तिरंगा यात्राएं

तिलहर। युवाओं समेत संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्राएं निकालीं। किसान मोर्चा के आदित्य प्रताप लोधी के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टरों से ग्वार गांव से तिरंगा यात्रा निकाली। डभौरा
, तिकुनिया, होते हुए नवदिया, बलेमा, सरेली और जन्यूरी गांव होते हुए ग्वार में ही यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान गेंदन लाल वर्मा, महेश वर्मा, अवधेश वर्मा, प्रतिपाल राजपूत, चरण लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा युवा नेता सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं चीनी मिल स्थित रस्तोगी धर्मशाला के पास से तिरंगा यात्रा निकाली। कई मार्गों से होकर शहीद कुटीर पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में कुलदीप गुप्ता, राम गोपाल गुर्जर, संजीव कुमार, गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें