फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भाकियू ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। महिला से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

एक गांव में मंगलवार की रात दो लोग महिला को अकेली देख उसके घर में घुस गए और उससे छेड़खानी करनी शुरू कर दी। उस वक्त महिला का पति एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए, लेकिन थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

इसके विरोध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। ज्ञापन में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर धरना प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर अनिल कुमार वर्मा, जगपाल, रमाकांत यादव, दिनेश यादव, सियाराम वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें