तिलहर। मोहल्ला पक्का कटरा में मंगलवार रात गंगाराम का 35 वर्षीय पुत्र विनीत घर के अंदर कमरे में फंदे से अचेत हालत में लटका मिला। परिजन उसे अचेत हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। घरवालाें ने रात करीब 9:30 बजे विनीत को फंदे पर बेहोशी की हालत में लटका देखा। शोर होने पर मोहल्ले के तमाम लोग वहां पहुंच गए। विनीत को उनके भाई आकाश बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे थे।
बुधवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों का विलाप देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। बाद में विनीत के पुत्र ऋषभ ने अंतिम संस्कार किया। विनीत की मौत से पत्नी निशा तथा पुत्री गौरांशी और परी का रो-रो कर बुरा हाल है। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार, इस मामले में घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद