फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोशाला जाने से रोकने से नाराज गोरक्षक ईओ से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका से संचालित गोशाला में शनिवार को सुबह एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। जानकारी पाकर राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कश्यप अपनी टीम के साथ गोशाला पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

विवाद की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में गोरक्षक संघ के कार्यकर्ता अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश से मिले और गोशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाकर पूरे प्रकरण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ईओ ने उन्हें यह कहकर शांत किया कि गोशाला में जाने के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति आवश्यक नहीं है और यदि लापरवाही हो रही है तो उसमें सुधार कराया जाएगा।
इस पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गोशाला में क्षमता से अधिक पशु रखने पर रोक लगाने और नंदीशाला व आश्रय स्थल जल्द बनाने की मांग की। इस दौरान रीना सक्सेना, प्रीति खत्री, बृजेश प्रजापति, अखिलेश मिश्रा, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी के अनुसार गोरक्षक और गोशाला कर्मचारी के बीच कुछ कहासुनी होने की जानकारी मिलने पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें