फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परशुराम धाम मंदिर में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्रभात फेरी के दौरान भजन प्रस्तुत करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्तिक मास पर कृष्णानगर मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक प्रभातफेरी का शनिवार को विसरात स्थित परशुराम धाम मंदिर में डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा के परिवार ने भक्तिभाव से स्वागत किया। इस बीच भजनों की रसधारा पर श्रद्धालु थिरक उठे।
विज्ञापन

सुबह कृष्णानगर मंदिर से आए श्री राधा-कृष्ण के विग्रहों पर फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद परशुराम धाम मंदिर में विशेष पूजन-अर्चना की गई। श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने तरेंगे वही जिनके मन में हरि है, अनिल कक्कड़ ने बैठ नजदीक तू सांवरे के और गौरव कुमार ने कन्हैया की महफिल में आकर तो देखो जरा भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर कमेटी की ओर से अनिल कक्कड़, राजीव सक्सेना, अखिल मिश्रा और ओमप्रकाश सचदेव ने डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा के परिवार को आशीर्वाद स्वरूप विशेष भेंट प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें