फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने की भगवान हलधर की पूजा

Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
सुहागिनों ने की भगवान हलधर की पूजा 
विज्ञापन
मंगलवार को भगवान बलदेव (हलधर) का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुहागिनों ने उपवास रखकर परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की, वहीं लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हलधर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

हलषष्ठी पर सुहागिनें उपवास रखकर ढाक के पत्ते पर बिना जुते और बिना बोए गए अनाज और शाक का सेवन करती हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए महिलाओं ने सुबह व्रत रखकर विधिवत ढाक की पूजा की और पसाई के चावल, तालाबों के किनारे पैदा होने वाला नारी नामक शाक आदि खाकर हलधर का जन्मदिन मनाया और संतानों के  लिए दीर्घायु की कामना की।  
इधर, लाला तेलीबजरिया के शिव मंदिर में पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में बच्चों झांकी सजाकर भगवान हलधर का गुणगान किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। आयोजन में सुनीता पाठक, कांती पांडेय, रूपा, प्रेमवती, वर्षा शर्मा, सुधा, गायत्री सक्सेना, शिब्बो पाठक, नेहा मिश्रा आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें