फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान क्लब ने मेधावियों  को किया पुरस्कृत

Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञान क्लब ने मेधावियों  को किया पुरस्कृत 
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से संबद्ध जिला विज्ञान क्लब के सहयोग से विज्ञान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को एक पैलेस में हुआ। इसमें जनपद में विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव ने कहा कि विज्ञान और वैज्ञानिक कार्यकलापों से प्रतिदिन हर कोई रूबरू होता है। विज्ञान में रुचि के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम बच्चों में ऊर्जा संचारित करने का कार्य करते हैं। जिला विज्ञान क्लब इस सफल आयोजन के लिए बधाई का पात्र है।
सर्जन डॉ. वसीम हसन खान, इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाकिर अली खान, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार, इरफान ह्यूमन लीड कांवेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल, आसिम अनमोल आदि ने हाईस्कूल की छात्रा कल्पना, जितेंद्र सिंह माली, जतिन गुप्ता, नवजोत सिंह, अंशित मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, आकाश, अपूर्व गुप्ता, जसवंत सिंह, श्रुति अग्रवाल को सर्वाधिक अंक के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुजाहिद अली खां, दानिश, हसन ईशान, फैज अली, अंशिका, कोमल, नैनसी, नीलम, प्रियांशी, अनुज कुमार का योगदान रहा। अर्शी खान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रुफिया खान ने आभार जताया। इस मौके पर लीड कांवेंट के बच्चों ने शिक्षिका नीता सक्सेना के निर्देशन में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें