फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जयंती पर भगत सिंह को किया याद

विज्ञापन
शहर में पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन ने रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। मात्र 10 वर्ष की आयु में ही गदर पार्टी से परिचित हो गए थे। जलियांवाला कांड ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला था। आजादी की आवाज जन-जन तक पहुंचाने के लिए एवं अंग्रेजों तक भारत छोड़ो आंदोलन की आवाज पहुंचाने के लिए सेंट्रल असेंबली में बम फेंका था। कार्यक्रम में प्रखर शर्मा, पंकज सक्सेना, अमित वर्मा, सर्वेश, रूपेश त्रिपाठी, मुकेश आदि मौजूद रहे।
बंडा। शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में शहीद भगत सिंह का 118वां जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 13 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. अमनदीप कौर, स्कूल प्रबंधक सरदार कृपाल सिंह, मलूक सिंह, कमल सिंह, मनदीप सिंह, सोहन सिंह परवाना, प्रधानाचार्य राजीव कुमार मौजूद रहे।

शहर में पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें