फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू संगठनों की शिकायत पर हटाया गया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। कस्बे की चूड़ी वाली गली में आई लव मोहम्मद लिखा पोस्टर पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों की शिकायत के बाद हटा दिया।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने पुलिस को बताया कि नगर की चूड़ी वाली गली में एक जगह आई लव मोहम्मदी लिखा पोस्टर लगा है। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत मौके पर पहुंचे और पोस्टर को हटवा दिया।
हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए। थाना प्रभारी के अनुसार, ईद मिलादुन्नबी पर किसी ने पोस्टर लगा दिया था। हिंदूवादी संगठन के लोगों को अब जानकारी मिली तो उन्होंने पोस्टर हटवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आई लव मोहम्मद लिखा पोस्टर चस्पा, वीडियो सामने आया

शाहजहांपुर। आई लव मोहम्मद पोस्टर चस्पा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, यह कांट के एक गांव का बताया गया है। सूचना पर पुलिस जांच करने के लिए पहुंची। इंस्पेक्टर कांट ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें